Nitin Gadkari Scolds Contractor | Poor Road Construction: सड़क के घटिया काम पर भड़के नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपने सख्त मिजाज और काम में कोताही बर्दाश्त न करने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में सिंधी रेलवे में एक भूमि पूजन समारोह के दौरान उनका यही सख्त रूप देखने को मिला। सड़क निर्माण में बेहद घटिया क्वालिटी का काम देखकर गडकरी सबके सामने ही ठेकेदार और अधिकारियों पर बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने ठेकेदार की जमकर क्लास लगाते हुए कहा, "शर्म आनी चाहिए... इतना गंदा काम किया तुमने, पैसा खाते हो।" इसके साथ ही गडकरी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए…
