Cyclone Murasu Live Updates: तूफान 'मुरासु' का असर, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट | Aaj Tak
Cyclone Murasu Live Updates: चक्रवात मुरासु बुधवार सुबह करीब एक बजे ओंगोल के पास लैंडफॉल शुरू कर चुका है. आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं और भारी बारिश हो रही है. तूफानी लहरें एक से डेढ़ मीटर ऊंची आने से बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों के निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है.
