केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में 1,024 करोड़ रुपये की लागत वाली 27 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के गोमती तट पर 14 दिवसीय ‘उत्तराखंड महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे. यह महोत्सव 9 से 22 नवंबर तक चलेगा, जिसमें उत्तराखंड की संस्कृति और विभिन्न हस्तशिल्प प्रदर्शनी लगेगी. आज देश के कई हिस्सों में गोवर्धन पूजा का पावन त्योहार मनाया जाएगा. कैंसर के इलाज को सस्ता और सुलभ बनाने के लिए 137 दवाओं पर व्यापार मार्जिन (Trade Margin) को सीमित करने की नई कीमतें 9 नवंबर यानी आज से प्रभावी हो जाएंगी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवंबर 2026 को भोपाल में आयोजित ‘गोवर्धन पर्व’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान वे राज्य के पशुपालकों का सम्मान करेंगे और डीबीटी (DBT) के माध्यम से ₹65 करोड़ की अनुदान राशि का अंतरण (ट्रांसफर) करेंगे. देश-दुनिया की खबरों से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स के लिए पेज पर लगातार बने रहें…