Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने घर जलसा के बाहर जमा होने वाले फैंस से मुलाकात करते हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए दूर-दूर से लोग उनके घर के बाहर पहुंचते हैं. इस बार भी रविवार के दिन दिवाली भी है. ऐसे में ये दिन फैंस के लिए और भी खास हो गया है. दिवाली के इस खास मौके पर फैंस की भीड़ देखने को मिली है. लेकिन अमिताभ का अंदाज थोड़ा अलग था. इस बार एक्टर अपने फैंस से बिना बुलेट प्रूफ शीशे के मिले हैं.
जी हां, बॉलीवुड में लगातार मिल रही धमकियों और टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद अमिताभ की भी सिक्योरिटी बढ़ दी थी. इसी वजह से पिछले रविवार को बिग बी बुलेट प्रूफ शीशे के अंदर फैंस से मिलने पहुंचे थे. हालांकि, इस बार अमिताभ ने ऐसा कुछ नहीं किया है. वो बिना शीशे के आए हैं और हाथ में माइक लेकर फैंस से बातचीत भी की है.
पिता के पीछे खड़े रहे अभिषेक बच्चन
इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन के साथ उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे. जहां अमिताभ अपने चाहने वालों से बातचीत कर रहे थे, वहीं अभिषेक उनके पीछे खड़े नजर आए. दोनों की इस मुलाकात के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. अमिताभ का अपने फैंस के प्रति यह खास अंदाज एक बार फिर लोगों का दिल जीत रहा है.
View this post on Instagram
पिछले कुछ समय से ठीक नहीं बिग बी की तबीयत
बता दें कि पिछले कुछ समय से अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक नहीं चल रही है. इसी वजह से ‘कौन बनेगा करोड़पति’की शूटिंग भी कुछ दिन के लिए रोक दी गई. अपनी सेहत की जानकारी एक्टर अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को दे रहे हैं. अमिताब ने दिवाली के मौके पर भी ब्लॉग में बताया है कि उनके हाथ में तकलीफ हो रही है, जिसकी वजह से वो सभी का रिप्लाई नहीं दे पा रहे हैं और ज्यादा कुछ लिख भी नहीं पा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: दिवाली पर अमिताभ बच्चन ने फैंस से मांगी माफी, हाथ में तकलीफ के चलते नहीं दे पा रहे जवाब

